पंडित नेहरू जयंती : सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और प्रणब मुखर्जी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 14 नवंबर - आज देश भर में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई जा रही है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।