BJP-आजसू का गठबंधन टूटा, 80 सीटों पर अकेले लड़ेगी भारतीय जनता पार्टी


नई दिल्ली, 14 नवंबर -झारखंड में विधानसभा चुनाव पहले भारतीय जनता पार्टी और आजसू (AJSU) का गठबंधन टूट गया। भारतीय जनता पार्टी अब झारखंड की सभी 80 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के बीच सीटों के तालमेल नहीं होने की वजह से यह गठबंधन टूटा है।