वादा याद दिलाने पर भड़के मोदी के मंत्री अश्विनी चौबे


नई दिल्ली, 15 नवंबर -बिहार के बक्सर में वादा याद दिलाने पर मोदी के मंत्री अश्विनी चौबे भड़क गए। इस दौरान उन्होंने विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों को हड़काया और उनका बैनर फाड़ डाला। दरअसल यह लोग उस गेस्ट हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, जहां अश्विनी चौबे रुके हुए थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि मंत्री जी ने वादा किया था कि बक्सर जिला अस्पताल में खराब अल्ट्रासाउंड मशीन को एक महीने के भीतर ठीक करा दिया जाएगा। बावजूद इसके तीन महीने बाद भी अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक नहीं कराया गया। नाराज लोगों को जैसे इस बात की खबर लगी की मंत्री जी गेस्ट हाउस में रुके हुए हैं वे मौके पर हुंच गए हैं और प्रदर्शन करने लगे।