आओ, देश को प्लास्टिक मुक्त बनाएं

क्यों प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद नहीं हो रहा। लोगों को बच्चों की तरह क्यों समझाना पड़ रहा है। उन्हें नहीं पता क्या सही और क्या गलत है। यह हम सबके फायदे के लिए किया जा रहा है। अपने देश को बचाने के लिए। कई जगह पर अभी भी इसका इस्तेमाल हो रहा है। इसको बंद करने के कई तरीके अपनाने जा रहे हैं। अब तो प्लास्टिक की खरीद की योजना भी तैयार कर ली गई है। जिसको 72 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा और डंपिंग साइट में रिसाइकिल यूनिट भी बनाई जाएगी। लोगों को इस दिशा में जागरुक करने के लिए पंचायत द्वारा यह कदम उठाए जा रहे हैं। गांधी जी ने भी स्वच्छता का महत्त्व सिखाया है। तो क्यूं न देश को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाए। 

-अंशु