महाराष्ट्र के राज्यपाल को नैतिकता के आधार पर देना चाहिए इस्तीफा - अशोक गहलोत 

जयपुर, 23 नवंबर - राष्ट्रपति शासन के हटाये जाने की नैतिकता पर सवाल उठाते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि भाजपा गलत मिसाल कायम कर रही है और लोकतंत्र को गलत दिशा में ले जा रही है।