मनोज तिवारी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर ही लेंगे दम - हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली, 24 नवंबर - अगले साल की शुरुआत में दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक बयान देते कहा है कि दिल्ली में बीजेपी मनोज तिवाड़ी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। पुरी ने कहा कि वह मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लेंगे। इसके साथ ही पुरी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि दिल्ली का पानी खराब नहीं है तो केजरीवाल एक लीटर पानी पीकर दिखायें। इससे ही पता लग जायेगा पानी ठीक है या नहीं।