लौंगोवाल का सैनिक मनप्रीत सिंह जम्मू कश्मीर में शहीद 

लौंगोवाल, 26 नवम्बर (हरजीत शर्मा): देश की सेवा के लिए कुछ ही समय पहले सेना में भर्ती हुआ लौंगोवाल का नौजवान मनप्रीत सिंह (23) जम्मू कश्मीर में अपनी ड्यूटी निभाते शहीद हो गया है। प्राप्त सूत्रों अनुसार मनप्रीत की मौत जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा खेत्र में बेहद ऊंची बर्फ की चोटियों की रक्षा दौरान बर्फ  का तोंदा गिरने के कारण हुई है। उसकी मौत की चाहे अभी सरकारी तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई परन्तु मनप्रीत सिंह के साथी नौजवानों ने उसके शहीद होने की सूचना परिवार को दी है। स्थानीय निवासी प्यारा सिंह ढडे का पोत्र और जगतार सिंह का पुत्र मनप्रीत सिंह मार्च 2018 में फौज में भर्ती हुआ था और अभी कुंवारा था। आज जब उसके शहीद होने की सूचना जैसे ही लौंगोवाल पहुंची तो शहर में मातम पसर गया। उसके दादा प्यारा सिंह ने विलाप करते बताया कि मनप्रीत सिंह के छोटे भाई-बहनों में से बड़ा था। उसके सेना में चले जाने से परिवार सुख की रोटी खाने लगा था परन्तु उसकी मौत से घर के हालात खराब हो गए है। उन्होंने बताया कि मनप्रीत सिंह के मन में देश सेवा का बेहद जनून था और वह अपने छोटे भाई को भी सेना में भर्ती होने की तैयारी करवा रहा था। बड़ी संख्या में शहर निवासी मनप्रीत सिंह के घर हमदर्दी प्रकट करने के लिए पहुंचे हुए थे। उसकी माता, छोटे भाई और बहन का विलाप झेला नहीं जा रहा था। मनप्रीत सिंह की मौत का विस्तृत विवरण सेना की सूचना के बाद ही सपष्ट होगा।