ओडिशा करेगा विश्व हॉकी कप 2023 की मेजबानी 

भुवनेश्वर, 27 नवंबर - हॉकी इंडिया और ओडिशा सरकार के खेल मंत्रालय ने सांझा बयान जारी कर ऐलान किया है कि ओडिशा विश्व कप-2023 की मेजबानी करेगा। इस दौरान विश्व हॉकी कप के सभी मैच भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे। बता दें कि भारत लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा।