प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान - लोकसभा में गोडसे को बताया 'देशभक्त'

नई दिल्ली, 27 नवंबर - अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने इस बार महात्मा गांधी के हत्यारे को 'देशभक्त' बता दिया है।  दरअसल लोकसभा में एसपीजी संशोधन बिल पर डीएमके सांसद ए राजा अपनी राय रख रहे थे। इस दौरान ए राजा ने गोडसे के एक बयान का जिक्र किया जिसमें गोड़से ने कहा कि था कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा था। जब ए राजा बोल ही रहे थे उसी समय प्रज्ञा ठाकुर ने बीच में दखल देते हुए कहा कि आप एक देश भक्त का उदाहरण नहीं दे सकते हैं। जिसके बाद प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया।