मेरी पत्नी खुश तो मैं भी खुश : महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एजैंसी): पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि वह एक आदर्श पति से बेहतर हैं, क्योंकि उनकी पत्नी जो कुछ भी करना चाहती है, वह उन्हें करने देते हैं। धोनी चेन्नई में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। रांची के लाडले धोनी ने कहा, ‘‘शादी से पहले सभी पुरुष शेर की तरह होते हैं। शादी का असली मतलब है जब आप 55 वर्ष की उम्र को पार कर जाते हैं। मैंने अपनी पत्नी को हर वह चीज करने की इजाजत दी, जो वह करना चाहती हैं, क्योंकि अगर मेरी पत्नी खुश है तो मैं भी खुश हूं।’’ धोनी ने 2010 में साक्षी से शादी की थी।विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी विश्व कप के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के साथ खेले गए सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।