रक्षा मंत्रालय की समिति से हटाई गईं प्रज्ञा सिंह ठाकुर

नई दिल्ली, 28 नवंबर - लोकसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताना भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भारी पड़ गया। आज बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की समिति से हटा दिया गया है।