गोडसे पर बयान : राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रज्ञा को बताया आतंकी

नई दिल्ली, 28 नवंबर - महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान के बाद संसद से लेकर सड़क तक हंगामा हो रहा है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रज्ञा को आतंकी बताया। उन्होंने कहा कि आतंकी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त कहा। भारतीय संसदीय इतिहास का आज काला दिन है। राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि वह जो कह रही हैं, वही भाजपा और आरएसएस के मन में है। मैं क्या कह सकता हूं? इसे छिपाया नहीं जा सकता। मुझे उस महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग करके अपना समय बर्बाद करने की कोई जरूरत नहीं है।