सीएम पद से हटते ही फडणवीस पर गिरी गाज, पुलिस ने थमाया समन

मुंबई 29 नवंबर - महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अब मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। पद से हटते ही अब उनको कोर्ट की तरफ से एक समन जारी किया गया है। इस बात की पुष्टि नागपुर (सदर) के पुलिस निरीक्षक महेश बंसोड़े ने दी। उन्होंने बताया कि कोर्ट का समन देवेंद्र फडणवीस को दिया जा चुका है। यह समन उन्हें चुनावी हलफनामे में खुद पर चल रहे दो आपराधिक मामलों की जानकारी को छुपाने के संबंध में है।