हैदराबाद दुष्कर्म के खिलाफ जंतर-मंतर पर यूथ कंग्रेस का प्रदर्शन

नई दिल्ली, 30 नवंबर - हैदराबाद में बुधवार की देर रात एक महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और जलाकर निर्मम हत्या के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली में प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस हैवानियत के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला और इंसाफ की मांग की।