" 64वीं सीनियर नैशनल कुश्ती चैम्पियनशिप " महिला वर्ग के मुकाबले में हरियाणा ओवरआल चैम्पियन

जालन्धर, 30 नवम्बर (खेल प्रतिनिधि): 64वीं सीनियर नैशनल पुरुष व 22वीं सीनियर नैशनल महिलाओं की कुश्ती चैम्पियनशिप जो पंजाब कुश्ती संस्था द्वारा पदमश्री करतार सिंह की देख-रेख में पी.ए.पी. कैम्पस जालन्धर कैंट में करवाई जा रही है। इस चैम्पियनशिप के महिलाओं के वर्ग के करवाए गए मुकाबलों में हरियाणा ने 215 अंक लेकर ओवरआल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया, रेलवे ने 196 अंक लेकर दूसरा व दिल्ली ने 107 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विजेता पहलवानों को इनामों की बांट मुख्य मेहमान विधायक राज कुमार वेरका, विधायक राजिन्द्र बेरी व पूर्व डी.जी.पी. महल सिंह भुल्लर ने की। खेल परिणामों की जानकारी देते हुए पवन कुमार पी.आर.ओ. ने बताया कि 50 किलो भार वर्ग में शीतल राजस्थान ने पहला, निर्मला हरियाणा ने दूसरा व ममता दिल्ली व सीमा रेलवे ने तीसरा। 55 किलो भार वर्ग में विनेश फोगाट रेलवे ने पहला, अंजू हरियाणा ने दूसरा व रानी एम.पी. व बंटी दिल्ली ने तीसरा। 59 किलो में अंजू हरियाणा ने पहला, ललिता रेलवे ने दूसरा व रितू दिल्ली व मंजू हरियाणा ने तीसरा। 65 किलो में निशा हरियाणा ने पहला, नवजोत कौर रेलवे ने दूसरा व वंदना दिल्ली व प्रोमिला हरियाणा ने तीसरा। 72 किलो में किरन रेलवे ने पहला, नैना हरियाणा ने दूसरा, रानी हिमाचल व एन. तौबी देवी मणिपुर ने तीसरा। 53 किलो में पिंकी हरियाणा ने पहला, अंकुश हरियाणा ने दूसरा, ममता चंडीगढ़ व मनप्रीत पंजाब ने तीसरा। 57 किलो में सरिता रेलवे ने पहला, नीतू चंडीगढ़ ने दूसरा, मानसी हरियाणा ने दूसरा, मानसी हरियाणा व सुषमा दिल्ली ने तीसरा। 76 किलो में गुरशरनप्रीत कौर पंजाब ने पहला, पूजा हरियाणा ने दूसरा, निक्की रेलवे व सुदेश हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया।