रेल रोको आंदोलन को देखते हुए किसान नेताओं को किया गया गिरफ्तार 

सुल्तानपुर लोधी, 3 दिसंबर - (जगमोहन थिंद) - किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब द्वारा किसानी मांगों के हक में रखे 3 दिसंबर के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुल्तानपुर लोधी ब्लॉक  से कई किसान नेताओं को आज सुबह घरों से उठाया गया। कपूरथला जोन के प्रधान जत्थेदार परमजीत सिंह खालसा, तरसेम बिकी जैनपुर को पुलिस थाने में रखा है।