अब कर्नाटक में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या

बेंगलुरु, 03 दिसंबर - कर्नाटक के कलबुर्गी के सुलेपेथ थाना इलाके में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। इस बात की जानकारी कलबुर्गी के एसपी ने दी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।