65वीं नैशनल स्कूल एथलेटिक्स में चमके विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी

संगरूर, 5 दिसम्बर (सत्यम्): श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव को समर्पित 65वीं नैशनल स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग तथा स्कूल गेमज़ ऑफ इंडिया की सरप्रस्ती तथा डी.पी.आई (ए.सि) श्री इन्द्रजीत सिंह की अगुवाई, रूपिन्द्र सिंह रवि स्टेट आग्रेनाईजर खेल तथा सुरिन्द्र सिंह भरूर डायरैक्टर ऑफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप की देखरेख में आज दूसरे दिन की चल रहे ईवैंटस के लिए मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे राजिन्द्र सिंह राजा बीर कलां जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी संगरूर, अनिल कुमार घीचा ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस संगरूर, पुशपिन्द्र सिंह डी.एस.पी. (एन.आर.आई विंग) पटियाला, बलजीत सिंह उप चेयरमैन वेरका मिल्क प्लांट संगरूर विशेष तौर पर पहुंचे। आज के ईवैंटस के फाईनल परिणाम में अंडर 17 (लड़के) 1500 मीटर रेस में उत्तर प्रदेश के उत्तम यादव ने 3.54.11 समय लेकर पहला, मध्य प्रदेश के अर्जुन वासकाले ने दूसरा, मध्य प्रदेश के ही अभिषेक ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 लड़कियां 1500 मीटर रेस में हरियाणा की सनेहा ने 4.34.79 का समय लेकर पहला, गुजरात की लक्षिता सनडीलीया ने दूसरा, मध्य प्रदेश की बुशरा खान गौरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। महराष्ट्र के सिंह आकाश ने दूसरा, दिल्ली के विभास्कर कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 14 (लड़कियां) 100 मीटर रेस में तेलंगाना की जे दीपथी ने 0.12.20 का समय लेकर पहला महाराष्ट्र की शिवांकर सुदेशना ने दूसरा, तमिलनाडू की रूथीका एस. ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 (लड़के) 400 मीटर रेस में हरियाणा की शोबित राठी ने 8.48.96 का समय लेकर पहला, केरला की अक्षय एस. ने दूसरा, तमिलनाडू की प्रदीप एस. ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 14 (लड़के) 400 मीटर रेस में राजस्थान के साहिल खान ने 0.51.67 का समय लेकर पहला, उत्तराखंड के साहिल मलिक ने दूसरा, उत्तर प्रदेश के ज्ञान सिंह यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 14 लड़कियां 400 मीटर रेस में महाराष्ट्र की खुशी ने 0.58.22 का समय लेकर पहला, गुजरात की कटारा सेजलाबेन ने दूसरा, महाराष्ट्र की जाधव इशा ने तीसरा स्थान, अंडर 14 लड़कियां 100 मीटर रेस में सी.आई.एस.ई.सी. की इशा मरटेके ने 0.12.68 का समय लेकर पहला तथा सी.आई.एस.ई.सी. की सीया अभिजीत सावंत ने दूसरा, महाराष्ट्र की लैंडे दिव्यांगी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 14 (लड़के) 100 मीटर रेस में के.वी.एस. के एम.डी. रियान बाशा ने 0.11.43 का समय लेकर पहला, दिल्ली के आकाश दीक्षित ने दूसरा तथा आंधरा प्रदेशके पंगी पवन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोंग जंप अंडर 14 लड़कियां में झारखंड की प्रीती लाकड़ा ने 5.25 मीटर लंबी छलांग लगाकर पहला स्थान, झारखंड की हुशनारा प्रवीन ने दूसरा, तमिलनाडू की प्रवीना आर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोंग जंप अंडर 17 (लड़के) में तमिलनाडू के लोगेश वारन ने 7.23 मीटर लंबी छलांग लगाकर पहला, झारखंड के विशाल राम ने दूसरा, बैस्ट बंगाल के अमित्रा घोष ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो के अंडर 17 लड़कयिें में के.सी.एस. की सानिया यादव ने 44.25 मीटर दूरी पर डिसक्स फेंक कर पहला, राजस्थान की किरन ने दूसरा तथा राजस्थान की ही नीतू कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया।