उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की हालत बेहद गंभीर

नई दिल्ली, 06 दिसंबर - दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की हालत बेहद गंभीर है। सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता के मुताबिक पीड़िता बहुत गंभीर स्थिति में है। उनकी जीवित रहने की न्यूनतम संभावनाएं हैं। अब, हमने उसे वेंटिलेटर पर रखा है।