नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ आज 12 घंटे का असम बंद 

गुवाहाटी,10 दिसंबर - सोमवार को लोकसभा से नागरिकता संशोधन बिल पास हो गया। अब इस बिल को लेकर असम में विरोध जारी है। नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन और ऑल असम स्टूडेंट यूनियन ने आज सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक 12 घंटे का बंद बुलाया है। नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन को कई संगठनों और राजनीतिक दलों का समर्थन हासिल है।