वेतन न मिलने पर चंडीगढ़ में सचिवालय कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

चंडीगढ़, 11 दिसम्बर (अजायब सिंह औजला) : पंजाब सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को नवम्बर महीने का वेतन आज तक नहीं देने संबंधी व पंजाब सिविल सचिवालय प्रशासन, वित्त विभाग व प्रसोनल विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा वित्त विभाग को खत्म करके इस को डायरेक्टरेट में बदलने की आशंका के संबंध में पंजाब सिविल सचिवालय स्टाफ एसोसिएशन व सचिवालय की ज्वायंट एक्शन कमेटी ने आज सचिवालय में सातवीं मंजिल पर रोष रैली की। इससे पहले आज सुबह पंजाब सिविल सचिवालय स्टाफ एसोसिएशन के प्रधान सुखचैन सिंह खैहरा को चंडीगढ़ पुलिस गिरफ्तार करके सैक्टर 3 के थाना में ले गई। इस उपरांत मीडिया में खास करके ‘अजीत समाचार’ के सबसे पहले खबर चलाने पर कर्मचरियों ने संबंधित थाने की ओर चलना शुरू कर दिया। कर्मचारियों के इकट्ठे होने के बाद सुखचैन सिंह खैहरा को रिहा कर दिया गया। इसके बाद सचिवालय की ज्वायंट एक्शन कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल सुखचैन सिंह खैहरा की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री श्री ब्रह्म महिनद्रा, सुरेश कुमार, मुख्य प्रमुख सचिव, पंजाब सरकार व अन्य आला अधिकारियों के साथ बैठक करके उनके ध्यान में लाया कि अगर वित्त विभाग को खत्म करने संबंधी कोई फैसला लिया गया तो ज्वायंट एक्शन कमेटी बहुत बड़ा एक्शन लेना शुरू कर देगी।