" 65वीं नैशनल स्कूली एथलेटिक्स " दूसरे दिन सर्दी तथा बरसात में भी एथलीटों ने दिखाई गर्मी

संगरूर, 12 दिसम्बर (सत्यम्): श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव को समर्पित 65वीं नैशनल स्कूल एथलेटिक्स चैम्पियननशिप पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग तथा स्कूल गेमज़ ऑफ इंडिया की सरप्रस्ती तथा डी.पी.आई (ए.सि) इन्द्रजीत सिंह की अगुवाई, रूपिन्द्र सिंह रवि स्टेट आग्रेनाईजर खेल तथा सुरिन्द सिंह भरूर डायरैकटर ऑफ एथलेटिक्स चैम्पियननशिप की देखरेख में चल रही चैम्पियननशिप अंडर 19 लड़के-लड़कियों के दूसरे दिन के मुकाबलों के डिस्कस थ्रो के लड़कों के मुकाबले में मध्य प्रदेश के इकराम अली खान ने 59.39 मीटर थ्रो फेंक कर अपना पुराना (56.87) रिकार्ड तोड़कर पहला स्थान हासिल किया, दूसरे स्थान पर राजस्थान का दिनेश कुमार तथा तीसरे स्थान पर पंजाब का हरनूर सिंह संधू रहा। डिस्कस थ्रो लड़कियां में हरियाणा की ग्रिमा ने 45.05 मीटर दूसरी पर थ्रो फेंक कर पंजाब की नवजोत ढिल्लों का 43.85 का 2013 का रिकार्ड तोड़कर पहला स्थान हािसल किया। जबकि महाराष्ट्रा की बुगद अदिती ने दूसरा तथा मध्य प्रदेश की शालिनी चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। हाई जंप लड़के में बैस्ट बंगाल के उछल कुमार रोये ने 2.03 मीटर ऊंचा जंप लगाकर पहला, हरियाणा के विजय ने दूसरा, तामिलनाडू के मुथू जीतेंदरन एम. ने तीसरा स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप लड़कियां में तामिलनाडू की बाबीशा पी.के.केरला की जैनीमोल जोये का 12.54 मीटर 2013 का रिकार्ड 12.58 मीटर से तोड़कर गोल्ड मैडल अपने हिस्से किया, तामिलनाडू की ही बबीथा पी.एम. ने दूसरा तथा केरला की अनु मैथियो ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर रेस लड़के में कर्नाटका के शशिकांत भी अंगद ने 10.79 सैकिंड का समय लेकर पहला स्थान, महाराष्ट्रा के पाटिल निखिल ने दूसरा, दिल्ली के शिवम् वैशनव ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 100 मीटर रेस लड़कियों में केरला की ऐंसी सोजन ई. ने 12.10 सैकिंड का समय लेकर पहला, दिल्ली की तरनजोत कौर ने दूसरा, हरियाणा की सोनिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाटपुट लड़कियों में हरयिणा की शिक्षा नेप 14.36 मीटर दूरी पर गोला फेंक कर पहला, पंजाब की अवनीत ने दूसरा तथा हरियाणा की अंजलि ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में महराष्ट्रा के चौधरी महेंदर ने 48.89 का समय लेकर पहला, उत्तर प्रदेश के नितिन कुमार ने दूसरा, तमिलनाडू के गोविशक टी. ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर लड़कियों के मुकाबलों में कर्नाटका की प्रिया एच. चौहान ने 55.42 का समय लेकर पहला, हरियाणा की दीपांशी ने दूसरा तथा केरला की गौरी नंदना ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी पुजीशने हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मैडल देने की रस्म मेहमान के तौर पर पहुंचे अनिल कुमार घीचा ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी संगरूर, एच. सांगलूरा ज्वाइंट सचिव एस.जी.एफ.आई तथा आबजरवर चैम्पियननशिप अंडर 19 लड़के तथा लड़कियां, डी.ई.ओ. (सै.सि) सुभाष चन्द, रूपिन्द्र सिंह रवि स्टेट आग्रेनाईजर खेल स्पोर्ट्स तथा सुरिन्द्र सिंह भरूर डायरैक्टर ऑफ एथलेटिक्स चैम्पियननशिप ने संयुक्त तौर पर अदा की। मंच संचालन मैडम श्रीमति नरेश सैणी द्वारा किया गया।