पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तरीय पंजाब राज्य युवक मेला करवाने का ऐलान

चंडीगढ़,14 दिसंबर - (अजायब औजला) - पंजाब के खेल, युवक सेवाओं और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी द्वारा यह ऐलान आज चंडीगढ़ में किया गया। उन्होंने बताया कि यह मेला नारी का सम्मान, नशों का त्याग, आओ सिरजिए नया पंजाब के शीर्षक के नीचे करवाया जा रहा है। राणा सोढ़ी ने यह भी बताया कि पंजाब के हर गांव और कस्बों से यूथ क्लबों के पंद्रह हजार से ज्यादा नौजवान इसमें शिरकत करेंगे। यह पंजाब राज्य युवक मेला 23 दिसंबर से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूंयां में करवाया जायेगा। यह दो दिवसीय मेले का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूंयां में करेंगे। राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने यह भी बताया कि इसमें खिलाड़ियों के साथ-साथ बॉलीवुड के फनकार भी शामिल होंगे। राणा सोढ़ी को किये गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही तीन सौ से ज्यादा कोचों की भर्ती भी की जायेगी। इसी दौरान सतनाम सिंह संधू चांसलर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने कहा कि आने वाले नौजवानों के लिए सभी प्रबंध मुकम्मल किये गए हैं।