पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह की कार पर हमला

कोलकाता,15 दिसंबर - पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह की कार पर हमला किये जाने की खबर मिली है। इस मौके पर जानकारी देते अर्जुन सिंह ने बताया कि जब वो भाटपाड़ा स्थित अपने घर लौट रहे थे तो उनकी कार पर ईंटों के साथ हमला किया गया और उसके बाद उनकी कार के पास बम भी फेंका गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई कानून व्यवस्था नहीं है। लिहाजा अब राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए।