अभिनेत्री पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने किया अरेस्ट

मुंबई,15 दिसंबर - बिग बॉस फेम अभिनेत्री पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी खुद पायल की टीम ने ट्‌वीट कर भी दी। जानकारी के मुताबिक, पायल ने सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। बता दें कि पायल रोहतगी ने फेसबुक व ट्विटर अकाउंट से स्वतंत्रता सेनानी पं. मोतीलाल नेहरू परिवार की महिलाओं और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और उन्हें अहमदाबाद गिरफ्तार किया है।