लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने अगले भारतीय सेना प्रमुख होंगे

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (भाषा): लैफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने अगले थलसेना प्रमुख होंगे। लैफ्टिनेंट जनरल नरवाने वर्तमान में थलसेना के उप प्रमुख हैं। नरवाने की नियुक्ति को उच्चतम स्तर से मंजूरी मिल गई है। सरकार ने नियुक्ति में वरिष्ठता के सिद्धांत का पालन किया है। थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत इस पद पर तीन साल रहने के बाद 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त होंगे।