" पी.एन.जी. की उपयोगिता दर्शाने हेतु " मंडी गोबिन्दगढ़ में स्थापित होंगी 2 मॉडल यूनिटें

चंडीगढ़, 16 दिसम्बर (अ.स.) : पाइप नैचुरल गैस (पीएनजी) की कोयले से ज्य़ादा तकनीकी और आर्थिक उपयोगिता दर्शाने के लिए पंजाब की औद्योगिक नगरी मंडी गोबिन्दगढ़ में दो मॉडल इकाइयां स्थापित की जाएंगी। यह जानकारी तंदुरुस्त पंजाब मिशन के निदेशक काहन सिंह पन्नू ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि मंडी गोबिन्दगढ़ और खन्ना में पी.एन.जी. गैस पाइप लाइन की सप्लाई के लिए क्रमवार मैसर्ज आई.आर.एम. एनर्जी प्राईवेट लि. और मैसर्ज थिंक गैस प्राईवेट लि. ने पाइप लाईनें बिछाई हैं लेकिन उद्योगों में तकनीकी जानकारी की कमी होने के कारण उद्योगपति कोयले की जगह पर पी.एन.जी. का प्रयोग करने से झिझकते हैं। इस क्षेत्र में प्रदूषण की रोकथाम के लिए तत्काल कदम उठाने की ज़रूरत के मद्देनजर दो मॉडल इकाईयां स्थापित करने का फैसला लिया गया है।