दुष्कर्मियों को मृत्युदंड मिलने से समाज में जाएगा मजबूत संदेश - निर्भया की मां

नई दिल्ली,17 दिसंबर - निर्भया केस के एक दोषी की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। इस सुनवाई से पहले निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि हमें विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा क्योंकि हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। अगर कुलदीप सेंगर (उन्नाव दुष्कर्म का दोषी) और निर्भया के 4 दोषियों को मृत्युदंड मिलता है तो इससे समाज में एक मजबूत संदेश जाएगा।