फरीदकोट : शारीरिक शोषण विरोधी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय धरना

फरीदकोट,18 दिसंबर - (यशवंत पुरबा, सरबजीत सिंह) - शारीरिक शोषण की शिकार एक कालेज की महिला डाक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए शारीरिक शोषण विरोधी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में फरीदकोट में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के आगे राज्य स्तरीय धरना लगाने के लिए राज्य भर से संघर्ष कर रही जत्थेबंदियों के नेतृत्व में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी यहां दरबार गंज पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनकारियों  की ओर से शहर में मार्च निकालते हुए डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के आगे रोष- प्रदर्शन किया जायेगा।