कहानी संग्रह 'अंतहीन' के लिए कृपाल कज़ाक को मिलेगा साहित्य अकादमी पुरस्कार 

नई दिल्ली,18 दिसंबर - प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक और राजनेता शशि थरूर, जाने-माने कवि और नाटककार नंद किशोर आचार्य, प्रसिद्ध पंजाबी लेखक कृपाल सिंह कज़ाक समेत 23 लेखकों को इस बार साहित्य अकादमी पुरुस्कार दिए जाने का ऐलान किया गया है। साहित्य अकादमी कार्यकारी परिषद ने आज अपनी बैठक में इन पुरुस्कारों को मंजूरी दी। एक बयान में साहित्य अकादमी के सचिव के श्रीनीवास राय  ने बताया कि शशि थरूर को अंग्रेजी भाषा में कथेतर गद्य 'एन एरा ऑफ डार्कनेस' के लिए पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि हिंदी में नंद किशोर आचार्य को उनकी कविता 'छीलते हुए अपने को' के लिए इस पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा। बात करें यदि पंजाबी की तो, कृपाल कज़ाक को उनके कहानी संग्रह 'अंतहीन' के लिए यह पुरुस्कार दिया जायेगा।