मुंबई में शिवसेना नेता को अज्ञात हमलावर ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती 

मुंबई,19 दिसंबर - मुंबई के विक्रोली इलाके में आज सुबह अज्ञात हमलावर ने शिवसेना नेता चंद्रशेखर जाधव को गोली मार दी। जिसके बाद घायल अवस्था में चंद्रशेखर जाधव को समीप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।