बेंगलुरू : इतिहासकार रामचंद्र गुहा सहित 30 प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में 

बेंगलुरू,19 दिसंबर - देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। वहीं आज बेंगलुरू में प्रदर्शन के दौरान इतिहासकार रामचंद्र गुहा सहित 30 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।