उन्नाव दुष्कर्म केस में दोषी विधायक कुलदीप सेंगर को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

नई दिल्ली, 20 दिसंबर - उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने अपने निर्णय में दोषी सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।