मध्य प्रदेश : कांग्रेस के विधायक बनवारी लाल शर्मा का निधन 

भोपाल, 21 दिसंबर - मध्य प्रदेश के जौरा हलके से कांग्रेस के विधायक बनवारी लाल शर्मा का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते उनको भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।