झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर मतगणना शुरू

रांची, 23 दिसंबर - झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। 9 बजे तक रूझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद तक तस्वीर साफ हो जाएगी की आखिर राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है। बता दें कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक हुआ था।