श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन सजाया 

अजनाला, 23 दिसंबर - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - सरबंसदानी साहिब श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित आज गुरमत विद्यालय दमदमी टकसाल जत्था भिंडरां मेहता अजनाला द्वारा श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों के नेतृत्व में महान नगर कीर्तन सजाया गया। सिंह साहिब भाई अमरीक सिंह अजनाला के प्रयास से गुरमत विद्यालय के समूह छात्रों द्वारा सजाए नगर कीर्तन का स्थानीय शहर में गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार भाई मलकीत सिंह अजनाला समेत दूसरे अधिकारियों द्वारा पांच प्यारों और पूर्व विधायक बौनी अमरपाल सिंह अजनाला को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।