प्रियंका गांधी ने लोगों से राजघाट पहुंचने की अपील की

नई दिल्ली, 23 दिसंबर - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “यह देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख़्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है। देश को फूट डालो और राज करो की राजनीति से बचाना है। आइए आज दोपहर 3 बजे से बापू की समाधि राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।”