प्रदर्शन में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे राहुल और प्रियंका

नई दिल्ली, 24 दिसंबर - नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन से मिलने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी मेरठ के लिए रवाना हो गए हैं।