केरल और गुजरात में साफ दिखाई दिया सूर्य ग्रहण

नई दिल्ली, 26 दिसंबर - साल का आखिर सूर्य ग्रहण लग गया है। केरल और गुजरात में सूर्य ग्रहण साफ दिखाई दे रहा है। उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से ग्रहण दिखाई नहीं दे रहा है। भारतीय समय के मुताबिक, सूर्य ग्रहण सुबह 8.04 मिनट से शुरू हुआ है और सुबह 9.24 से चंद्रमा सूर्य के किनारे को ढकना शुरू करेगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण सुबह 9.26 पर दिखाई देगा। वहीं, 11.05 तक यह सूर्य ग्रहण खत्म हो जाएगा। इस ग्रहण की अवधि तीन घंटे बारह मिनट होगी।