करतारपुर रावी दर्शन अभिलाखी संस्था का जत्था करतारपुर कॉरिडोर पहुंचा 

बटाला, 26 दिसंबर - (काहलों) - गुरुद्वारा करतारपुर रावी दर्शन अभिलाखी संस्था का जत्था आज अमावस के दिवस पर विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला और जनरल सचिव गुरिन्दर सिंह बाजवा के नेतृत्व में गुरुद्वारा श्री करतारपुर कॉरिडोर के दर्शनों के लिए पहुंचा। इस मौके उक्त नेताओं ने कहा कि संस्था के संस्थापक स्व: कुलदीप सिंह वडाला की पिछले साढ़े 18 वर्षों से अरदासें और मेहनत रंग लाई है।