दिल्ली में आज साल की सबसे सर्द सुबह, पारा गिरा 4.2 डिग्री पर

नई दिल्ली, 27 दिसंबर - दिल्ली को ठंड और कोहरे के वार झेलने पड़ रहे हैं। साल के आखिर में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके कारण लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। साल 2019 के आखिरी गुरुवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही तो वहीं आज सुबह 5.30 बजे तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। आज सुबह तापमान 4.2 रिकॉर्ड किया गया।