आज झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

रांची, 29 दिसंबर - झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में आज दोपहर दो बजे मोरबाड़ी मैदान में शपथ लेंगे। सोरेन ने इस आयोजन को नए झारखंड के युग का 'संकल्प दिवस' बताया है। समारोह के दौरान सोरेन को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी जबकि इस खास मौके पर देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे।