14 दिन बाद सूर्य देवता ने दिए दर्शन, शीतलहर से मिली कुछ राहत

बटाला, 29 दिसंबर - (काहलों) - उत्तरी भारत समेत मध्य भारत में शीतलहर का प्रकोप कई दिनों से जारी है। हड्डियों को कंपा देने वाली ठंड ने देश के कई राज्यों को अपनी चपेट में लिया हुआ है। हैरानीजनक बात यह है कि सबसे गर्म रहने वाला राज्य राजस्थान भी इस ठंड और बर्फ की मार से बच नहीं सका। पंजाब में सबसे ठंडा स्थान बठिंडा रहा। वहीं आज करीब 14 दिन के बाद पंजाब में कई स्थानों पर दोपहर के समय धूप निकली है, जिससे लोगों को शीतलहर से कुछ राहत मिली है।