2020 में भी लोगों को लगेंगे महंगाई के झटके

जालन्धर, 29 दिसम्बर (शिव शर्मा) : समाप्त होने वाले वर्ष में तो प्याज सहित कई वस्तुएं महंगी होने के कारण लोगों को झटके लगते रहे हैं और दो दिन बाद आने वाले नए वर्ष 2020 में भी लोगों को महंगाई के झटके लग सकते हैं। नए वर्ष में लोगों की रसोई ज़रूर महंगी हो सकती है क्योंकि पंजाब में तो पहले ही नए वर्ष से बिजली महंगी करने का ऐलान कर चुके हैं और अब रसोई पर इसका असर आने वाले दिनों में देखा जा सकता है। प्याज के भाव में तो पिछले वर्ष की तरह ही तेज़ी रहने की संभावना है। बारिश के कारण प्याज की फसल खराब होने के कारण सरकार को विदेशों से प्याज निर्यात करना पड़ रहा है परंतु इस वर्ष तो कई राज्यों में गन्ने की फसल के प्रभावित होने के कारण इस वर्ष चीनी में तेज़ी देखने को मिल सकती है। इस बार चीनी का भाव 4500 क्विंटल तक हो सकता है जिससे लोगों की चाय का सवाद गड़वा हो सकता है। दालों में इस वर्ष की तरह नए वर्ष में भी भाव 5 से 7 रुपए प्रति किलो की तेज़ी रहने की संभावना है। सरसों के तेल में कुछ दिनों में तेज़ी आ रही है। 1350 रुपए में 15 किलो बिकने वाला टीन अब 1600 रुपए हो चुका है। परचून में इससे भाव इससे महंगे चल रहे हैं। इस तरह से मैदा और आटे के भाव में तेज़ी रहने की संभावना है। पंजाब में सरकार द्वारा जारी की जाती गेहूं का भाव 55 क्विंटल बढ़ने से आने वाले कुछ महीने मैदा और आटे के भाव में वृद्धि होने की संभावना है। कर मामलों के विशेषज्ञों पुनीत ओबराय का कहना है कि अमरीका और चीन द्वारा जल्दी व्यापार के मामले में हाथ मिलाने जा रहे हैं। इस से ग्लोबल मंदी से राहत मिल सकती है। भारत पर इसका असर पड़ेगा और हमारे निर्यात में वृद्धि हो सकता है।