महाराष्ट्र में आज मंत्रिमंडल का विस्तार, 36 मंत्री ले सकते हैं शपथ

मुंबई, 30 दिसंबर - महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने शपथ ग्रहण के 32 दिन बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। यह फैसला महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) के घटक दलों- शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस नेताओं की दो सप्ताह तक चले मंथन के बाद लिया गया। उद्धव ने 28 नवंबर को शपथ ली थी। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल के इस विस्तार में 36 और मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। फिलहाल मुख्यमंत्री के अलावा तीनों दलों के दो-दो मंत्री हैं। राज्यपाल बीएस कोश्यारी आज दोपहर नए मंत्रियों को शपथ दिलाने वाले हैं।