न्यूजीलैंड के पापाटोएटोए में मिले भारतीय मूल के दो लोगों के शव

ऑकलैंड, 30 दिसंबर - (हरमनप्रीत सिंह सैनी) - न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में पड़ते पापाटोएटोए क्षेत्र के एक घर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति और एक महिला के शव मिले है जबकि इनके साथ एक बच्चा भी घायल हालत में मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है और घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान के बारे में ज्यादा जानकारी अभी जारी नहीं की गई।