कड़ाके की ठंड का कहर जारी, मुक्तसर साहिब में 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा

मुक्तसर साहिब, 30 दिसंबर - (रणजीत सिंह ढिल्लों) - पंजाब समेत पूरी उत्तरी भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्री मुक्तसर साहिब में आज प्रातःकाल तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन चढ़ने पर यह पारा 6 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। दिन-प्रतिदिन ठंड में हो रही वृद्धि ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया है और लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया है। रिकार्ड तोड़ ठंड के कारण सभी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। जगह-जगह पर लोग अलाव या हीटरों के साथ ठंड से बचाव करते नज़र आ रहे हैं।