पंजाब में लागू नहीं होने देंगे नागरिकता कानून - कैप्टन

लुधियाना, 30 दिसंबर - (पुनीत बावा) - कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाले गए 'संविधान बचाओ, देश बचाओ' रोष  मार्च की समाप्ति के उपरांत माता रानी चौक में रोष रैली को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि संविधान से छेड़छाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि 105 संशोधन हुए हैं परन्तु भाजपा संविधान की बुनियाद को हिलाना चाहती है, जोकि बर्दाश्त योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यूएनओ ने भी नागरिकता संशोधन को गलत कहा है। कैप्टन ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पंजाब में लागू नहीं होने दिया जायेगा।