श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित सजाया गया नगर कीर्तन

अजनाला, 31 दिसंबर - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - दशम पिता श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित आज गुरुद्वारा कलगीधर साहिब से श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के छत्रछाया और पांच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन शहर के अलग-अलग बाज़ारों से होता हुआ शाम को गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में आकर समाप्त होगा।