कैसे मनाया जाता है विदेशों में नव वर्ष

जिस तरह हमारे देश भारत में दीपावली, होली, ईद, बकरीद, क्रिसमस और गुरूवर्ष जैसे तमाम पर्वों और त्यौहारों को प्रत्येक प्रान्त के निवासियों द्वारा अपने-अपने, अलग-अलग ढंग से मनाने की प्रक्रिया है उसी तरह सम्पूर्ण विश्व के प्रत्येक देश में वहां के नागरिक नये साल के सुआगमन का स्वागत एवं अभिनन्दन अपने-अपने परम्परागत तौर-तरीकों से करते हैं। इस अवसर पर कई शाही और रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। आइए, हम आपको दूसरे देशों में नये वर्ष के स्वागत् के विभिन्न अंदाजों से बखूबी परिचित कराते हैं।
अमरीका
संपूर्ण विश्व के सर्वाधिक विकसित देश अमरीका में यहां के निवासियों द्वारा नये वर्ष का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया जाता है। यहां पर नववर्ष का मुख्य समारोह इस देश की राजधानी वाशिंगटन में स्थित राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में होता है। इसके अतिरिक्त यहां के न्यूयार्क जैसे अन्य प्रमुख महानगरों, नगरों, उपनगरों, कस्बों, गांवों तथा बड़े-बड़े फार्म हाऊसों पर नववर्ष के आगमन के अवसर पर तमाम प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 
इंग्लैंड
विश्व के इस औद्योगिक देश में नये साल का आगमन यहां के नागरिकों द्वारा ईसा मसीह की गिरजाघरों में प्रार्थना सभा से आरम्भ होता है और फिर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इंग्लैण्ड में नववर्ष का मुख्य कार्यक्रम राजधानी लंदन में होता है। 
फ्रांस
एक बड़े भूभाग में फैले इस बड़े विकसित देश में लगभग सभी महानगरों, नगरों, कस्बों एवं आंखों में यहां के लोगों द्वारा नये साल के स्वागत में तमाम प्रकार रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। नववर्ष पर नृत्य यहां की प्रमुख विशेषता है।
जर्मनी
पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण के बाद सम्पूर्ण जर्मनी गणराज्य में नये बरस के स्वागत का मुख्य समारोह देश की राजधानी बर्लिन में आयोजित किया जाता है जिसमें तमाम प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत होते हैं।
जापान
विश्व के इस विकसित गणराज्य में नये साल के स्वागत के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम देश की राजधानी टोकियो में मनाया जाता है। यहां के नागरिकों द्वारा इस अवसर पर कई तरह के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन करके अपने परम्परागत नृत्यों का आनंद लिया जाता है।
चीन
विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले इस देश में लोगों द्वारा नये साल का स्वागत काफी धूमधाम से किया जाता है। (अदिति)